हरिद्वार। उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन द्वारा 17 और 18 फरवरी को रोशनाबाद स्टेडियम में नॉर्थ ज़ोन अस्मिता रग्बी लीग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के आठ राज्यों की बालिका एवं महिला टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे दो दिवसीय खेल मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है।
इस लीग में अंडर-15 बालिका, अंडर-18 बालिका और सीनियर महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेता टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें प्रथम पुरस्कार ₹92,000, द्वितीय ₹72,000 तथा तृतीय और चतुर्थ (संयुक्त विजेता) के लिए ₹48,000-₹48,000 की राशि निर्धारित की गई है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों आयुष सैनी, आकाश सिंह और यशवंत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित और भव्य रूप से कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाहर से आने वाली सभी टीमों और खिलाड़ियों के ठहरने एवं अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था भी की गई है।
आयोजकों ने खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस रोमांचक रग्बी लीग का आनंद लें।
© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies