रुड़की। होटल ब्लू सफायर में केंद्रीय बजट के संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में केंद्रीय बजट के विभिन्न प्रावधानों एवं उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,सागर गोयल,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भरता और तीव्र विकास की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने युवाओं, किसानों, मध्यम वर्ग एवं उद्योग जगत के लिए किए गए प्रावधानों को विकासोन्मुख बताते हुए इसे समावेशी बजट बताया।
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय बजट में उत्तराखंड सहित सीमांत राज्यों के विकास, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय उद्योग-व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जिनका लाभ क्षेत्र को निश्चित रूप से मिलेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह ने भी बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर नेताओं ने विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए और बजट से जुड़े अहम बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रेस वार्ता में स्थानीय पत्रकार एवं पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies