News

‘विराट हिंदू सम्मेलन’ में उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक एकता पर दिया गया जोर। विधायक प्रदीप बत्रा ने की सहभागिता, संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

31

रुड़की। सिविल लाइंस स्थित मिनरल गार्डन (नीलम टॉकीज) में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर व आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों लोगों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य स्वामी शाश्वतानंद सरस्वती (संस्थापक, शाश्वत प्रवाह धर्म प्रचार संघ) का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। अपने ओजस्वी संबोधन में स्वामी जी ने समाज को नई दिशा और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का संदेश दिया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरिद्वार के विभाग प्रचारक श्री राकेश जी, ब्रह्मचारिणी सुदीप्ति चैतक जी, श्रीमती रीनू जी, दीप्ति जी, नितिन जी एवं हरीश जी सहित शिव बस्ती के सम्माननीय स्वयंसेवक और क्षेत्रवासी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।


सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। मंच से समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया गया।


इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। श्रद्धालुओं और उपस्थित जनसमूह ने सामाजिक एकता का संकल्प लेते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies