News

मयूर विहार में विधायक प्रदीप बत्रा का स्वागत, जनसमस्याएं सुनीं और सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण।

20

रुड़की। मयूर विहार क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का आज विधायक प्रदीप बत्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान विधायक बत्रा ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। क्षेत्रवासियों ने सड़क, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अपनी शिकायतें रखीं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन विधायक ने दिया।


विधायक प्रदीप बत्रा ने स्पष्ट कहा कि जन-समस्याओं का शीघ्र निस्तारण और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण किए जाएं।


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जन-सेवा के संकल्प के साथ सभी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक विपिन शर्मा,मुकेश सैनी मौजूद रहे।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies