News

शहीद भगत सिंह, सुखदेव-राजगुरु के बलिदान दिवस पर शिवालिक नगर में रक्तदान शिविर, कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने किया रक्तदान

33


अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के 95वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में शिवालिक नगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन रोहित पाल द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता मनोज धनगर ने भी रक्तदान किया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि समाज सेवा के कार्यों के माध्यम से ही दी जा सकती है।

शिविर के आयोजक रोहित पाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर समाज सेवा का संदेश दिया।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies