News

सड़क सुरक्षा पर सरकार सख्त, ‘सुरक्षित साथी’ पहल से डिलीवरी पार्टनर्स को मिलेगा सुरक्षा कवच: कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा

35

हरिद्वार। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है। वह आज हरिद्वार में आयोजित ‘सुरक्षित साथी’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।


इस कार्यक्रम का आयोजन गिग वर्कर्स (डिलीवरी पार्टनर्स) और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डिलीवरी पार्टनर्स और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में मंत्री बत्रा ने कहा कि परिवहन विभाग की ‘सुरक्षित साथी’ पहल उन कर्मठ डिलीवरी पार्टनर्स के जीवन को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, जो दिन-रात सड़कों पर सेवाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से ही सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सकता है।


मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार गिग वर्कर्स के कल्याण और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा नियमों को और अधिक सरल और जनसुलभ बनाया जाए, ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित यात्रा कर सके।


कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies