News

पूर्व मेयर गौरव गोयल का सराहनीय प्रयास, डिवाइन स्कूल में छात्रों को बांटी पाठ्य सामग्री

34

रुड़की में डिवाइन स्कूल द्वारा आयोजित पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम में पूर्व मेयर गौरव गोयल एक प्रेरणादायक भूमिका में नजर आए। उन्होंने न केवल छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, किताबें, कॉपियां, स्टेशनरी, वाटर बॉटल और टिफिन वितरित किए, बल्कि बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व को भी समझाया।

गौरव गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जिस पर समाज का विकास टिका होता है। उन्होंने बेटा-बेटी में समान शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। उनके इन विचारों ने वहां मौजूद बच्चों और अभिभावकों को भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान गौरव गोयल का छात्रों के प्रति स्नेह और शिक्षा के प्रति समर्पण साफ नजर आया। स्कूल प्रबंधन ने भी उनके इस योगदान की सराहना की और बताया कि ऐसी पहल बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाती है। अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies