रुड़की।रामनवमी के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर में 51 कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम में बेटियों का सम्मान करने की बात वक्ताओं ने कही। कीर्तन मंडली सिविल लाइंस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पूजन कीर्तन आदि करने के साथ नवरात्रि की कथा सुनाई। इसके बाद माता रानी को भोग लगाकर 51 कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार आदि भेंट किए गए।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि कन्याओं को देवी के रूप में पूजन करना हमारी परम्परा रही है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंडली की महिलाएं हमारी संस्कृति को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का काम कर रही है। मंडली की अध्यक्ष सावित्री मंगला ने कहा कि नौ दिनों तक प्रत्येक दिन कीर्तन पूजन का समापन कन्या पूजन के साथ मंदिर में किया जाता है। सभी बहनें सनातन धर्म को जीवित रखने के लिए माता रानी के नवरात्रों की कथा पर प्रकाश डालते हैं तथा एक दूसरे से मिलजुल कर माता रानी का गुणगान करती हैं। इससे समाज में संदेश जाता है कि हमें अपने संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए तथा धर्म के कार्य में बाढ़ चलकर भाग लेना चाहिए।
© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies