News

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभोर सेठी ने इलेक्ट्रिक वाहन चलाकर दिया संदेश, पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील

133

रुड़की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के आह्वान के तहत आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रुड़की के जिलाध्यक्ष विभोर सेठी ने इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

इस दौरान विभोर सेठी ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अब समय आ गया है कि लोग पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करें और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर देशवासियों को प्रेरित कर रहे हैं, और हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस मुहिम में अपना योगदान दे।

विभोर सेठी ने इलेक्ट्रिक वाहन चलाकर जनता को यह संदेश दिया कि पेट्रोल और डीजल का कम उपयोग कर हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी बेहतर वातावरण तैयार कर सकते हैं।

उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि नई तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाकर देश को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने भी सराहना की और इसे एक सकारात्मक संदेश बताया।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies