News

गणेशपुर रुड़की में राधाकृष्ण संकीर्तन मंडली के कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भक्ति में सराबोर हुआ रुड़की

82

रुड़की। गणेशपुर क्षेत्र में पार्षद कुलदीप तोमर की ओर से आयोजित राधाकृष्ण परिवार संकीर्तन मंडली के धार्मिक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राधा-कृष्ण के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं के साथ भक्ति एवं संकीर्तन में सहभागिता की।


कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर ऐरन वाली गली, रेलवे रोड, गणेशपुर, रुड़की में किया गया। कार्यक्रम में पूज्य सद्गुरुदेव स्वामी श्री करुण दास जी के मार्गदर्शन में श्री माधवी शरण जी एवं श्री राधा शरण जी द्वारा संकीर्तन एवं भजन प्रस्तुत किए गए। भजनों और संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को आध्यात्मिक शांति मिलती है और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव की भावना भी मजबूत होती है।


उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए पार्षद कुलदीप तोमर एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं तथा भगवान श्री राधा-कृष्ण से सभी के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और संकीर्तन का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies