News

केएल डीएवी छात्रसंघ चुनाव में ABVP को झटका, कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की अंजलि शर्मा निर्विरोध निर्वाचित

88

रुड़की। केएल डीएवी महाविद्यालय छात्र संगठन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन एबीवीपी को बड़ा झटका लगा है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी एबीवीपी की उम्मीदवार का नामांकन निरस्त हो गया। इसके बाद एनएसयूआई की उम्मीदवार अंजलि शर्मा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

अंजलि शर्मा के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा होते ही एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने अंजलि शर्मा का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की बधाई दी।

इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनीष परमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, प्रदेश सचिव प्रणय प्रताप सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अंजलि शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी जताई।

वहीं, अब छात्रसंघ चुनाव में बाकी पदों को लेकर मुकाबला और तेज हो गया है। 29 सितंबर को होने वाले मतदान में छात्रसंघ के पांच पदों के लिए चुनाव होना है। चुनाव को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों संगठनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज परिसर में भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

I-Press
Get In Touch

Roorkee

+91-8586048725

ipressindia13@gmail.com

Follow Us

© I-Press. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies